वायरल बुखार में क्या करें?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:03

वायरल फीवर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय :-

1. तुलसी

तुलसी की पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है। जिससे वायरल फीवर को रोकने में मदद मिलती है। आप तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उसे छान लें। गुनगुना होने पर इस पानी को पिएं। आपको आराम मिलेगा।

2. अदरक

अदरक सर्दी-जुकाम को दूर करने में सहायक होता है। आप अदरक का पेस्ट बना लें और इसमें थोड़ा शहद डालें। फिर इसका सेवन करें, चाहें तो आप अदरक को पका कर भी खा सकते हैं।

3. दालचीनी

इसे खाने से गले के दर्द, खांसी और सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है। आप एक कप पानी में एक छोटी चम्मच दाल चीनी पाउडर मिला लें। इस पानी को उबाल लें, फिर इसे छान लें। गुनगुना होने पर इस पानी को पी लें।

4. गिलोय

ये वायरल फीवर में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। गिलोय का आप काढ़ा पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बड़े बाउल में पानी लें, इसमें गिलोय मिलाकर उबाल लें। हल्का ठंडा होने पर दिन में 3-4 बार इस काढ़े को पी लें।

5. अजवाइन

अजवाइन से बुखार में राहत मिलती है। पानी में अजवाइन को डालकर उबालें। फिर इस पानी को गुनगुना होने पर पी लें।

6. अनार

अनार के जूस से शरीर को ताकत मिलती है। बुखार होने पर शरीर कमजोर हो जाता है ऐसे में आप अनार के जूस का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

7. नारियल पानी

इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन होते हैं। इसके सेवन करने से भी आपको फायदा मिल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info